फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर के घर के बाहर बढ़ी सुरक्षा
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले की जांच अब सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) कर रहे हैं। इसी सिलसिले में आज दोनों एजेंसियों की टीम सुशांत के पिता और बहन से पूछताछ करने फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह के घर पहुंच सकती हैं। इसी को देखते हुए कमिश्नर ओपी सिंह के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
मालूम हो कि कमिश्नर ओपी सिंह की पत्नी सुशांत की बहन हैं और इन दिनों सुशांत के पिता बेटी के घर ही हैं। यही वजह है कि सीबीआई और ईडी की टीम उनसे कमिश्नर के घर पर ही पूछताछ करेंगी।
बीते सप्ताह हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर भी फरीदाबाद दौरे के दौरान सुशांत के पिता और बहन से मिलने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने सुशांत के पिता को सीबीआई जांच पर भरोसा रखने को कहा था और अपनी संवेदनाएं भी जताई थीं।