फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा चोरी गैंग का खुलासा!: दिल्ली में सीबीआई की ताबड़तोड़ छापेमारी, कई नवजात शिशुओं का रेस्क्यू

Sat, 06 Apr 2024 10:43 AM IST
शाहरुख खान एएनआई, नई दिल्ली

सार

बाल तस्करी के मामले में सीबीआई ने शुक्रवार की रात राजधानी दिल्ली में कई जगहों पर छापेमारी की। छापेमारी में सीबीआई की टीम ने केशवपुरम के एक घर से कई नवजात शिशुओं का रेस्क्यू किया है।
विज्ञापन
CBI conducted raid - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई की टीम बाल तस्करी मामले का पर्दाफाश किया है। सीबीआई की टीम ने केशवपुरम इलाके में ताबड़तोड़ छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम ने एक घर से दो नवजात शिशु बरामद किए हैं। मामला खरीद-फरोख्त से जुड़ा है। 
विज्ञापन


न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, बाल तस्करी के मामले में दिल्ली में सीबीआई ने शुक्रवार देर रात कई जगहों पर छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान सीबीआई की टीम ने केशवपुरम के एक घर से दो नवजात शिशुओं का रेस्क्यू किया है। 

सीबीआई इस मामले में बच्चों को बेचने वाली महिला और उन्हें खरीदने वाले शख्स से पूछताछ कर रही है। सीबीआई ने एक महिला समेत कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ चल रही है। शुरुआती जानकारी में यह सामने आया है कि मानव तस्करी करने वाले इस गैंग के सदस्य अस्पतालों से नवजात बच्चों की चोरी करते थे।
विज्ञापन


सीबीआई ने इस मामले में सात से आठ बच्चों का रेस्क्यू किया है, हालांकि अभी आधिकारिक बयान नहीं आया है। वहीं, खरीद फरोख्त करने वाले कुछ लोगों को दिल्ली-एनसीआर से हिरासत में भी लिया गया है। हिरासत में लिए गए लोगों में अस्पताल के वार्ड बॉय समेत कुछ महिला और पुरुष हैं। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें