गंगनहर कांवड़ मार्ग पर मंगलवार रात तीन बदमाशों ने फौजी से तमंचे के बल पर 1500 रुपये लूट लिए। विरोध पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और गोली मारने की धमकी देकर भाग गए।
पतला गांव निवासी विकास नेहरा पुत्र सुखबीर सिंह आर्मी में नायक पद पर हैं। वर्तमान में वह गंगानगर राजस्थान में तैनात हैं। विकास के मुताबिक मंगलवार को वह जानी किसी काम से गए थे।
रात में आठ बजे बाइक से घर लौटते वक्त गंगनहर कांवड़ मार्ग पर तीन बदमाशों ने रोक लिया। बदमाशों ने गोली मारने की धमकी देकर उनका पर्स लूटकर भाग गए।
पर्स में 1500 रुपये की नगदी, आईकार्ड और अन्य जरूरी कागजात थे। पीड़ित ने वारदात की सूचना पहले निवाड़ी थाना पुलिस को दी।
मगर निवाड़ी पुलिस ने घटनास्थल जानी मेरठ से जुड़ा बताकर टरका दिया। पीड़ित ने बताया कि वह रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए जानी और निवाड़ी थाने के चक्कर लगाने को मजबूर है।