फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में सामूहिक कुकर्म: नौ साल के बच्चे ने सुनाई आपबीती तो दहल गए परिजन, मुंह दबा सुनसान जगह ले गए दरिंदे

Wed, 15 Mar 2023 06:31 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

स्कूल में पानी पीने के दौरान एक लड़के ने अचानक पीछे से आकर मासूम का मुंह दबा दिया। इसके बाद तीन लड़के उसे सुनसान जगह ले गए। वहां बारी-बारी से उसके साथ कुकर्म किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में स्कूल के भीतर नौ साल के मासूम लड़के साथ सामूहिक कुकर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद मासूम इस कदर डर गया कि उसने स्कूल ही जाना छोड़ दिया। परिजनों ने उससे पूछताछ की तो उसने घटना का खुलासा किया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन


पुलिस ने छानबीन के बाद मंगलवार को स्कूल के तीन अज्ञात लड़के खिलाफ सामूहिक कुकर्म, पॉक्सो, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने के अलावा अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी लड़कों की तलाश कर रही है। इसके अलावा मासूम की काउंसलिंग करवाई गई है। वारदात पांच-छह माह पूर्व की बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक मासूम परिवार के साथ जहांगीरपुरी इलाके में किराए के मकान में रहता है। इसके परिवार में मां के अलावा भाई-बहन व अन्य सदस्य हैं। वह पास के एक सरकारी स्कूल में चौथी कक्षा का छात्र था। पांच-छह माह पूर्व शाम छह बजे स्कूल की छुट्टी हुई तो वह पानी पीने अंदर चला गया। उस समय सारे बच्चे लगभग जा चुके थे।

पानी पीने के दौरान एक लड़के ने अचानक पीछे से आकर उसका मुंह दबा दिया। इसके बाद तीन लड़के उसे सुनसान जगह ले गए। वहां बारी-बारी से उसके साथ कुकर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी जमकर पिटाई की। मासूम रोने लगा तो आरोपियों ने किसी को कुछ भी बताने पर उसे और माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी।

मासूम बुरी तरह डर गया और उसने डर की वजह से किसी को कुछ नहीं बताया। डर की वजह से उसने स्कूल जाना भी छोड़ दिया। परिजन स्कूल भेजते थे, वह रोने लगता था। काफी दिनों ऐसे ही चला। मां ने जब विश्वास में लेकर बेटे से पूछा तो उसने सारी बात बताई। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई।
विज्ञापन

पुलिस ने पहले उसकी काउंसलिंग कराने के बाद मेडिकल कराया। बाद में बयान दर्ज करने के बाद मंगलवार को शालीमार बाग थाने में इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। अब पुलिस आरोपी लड़कों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें