फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर बना जल्लाद: कहासुनी में बहू पर ईंट से किया हमला, सिर पर आए 17 टांके, घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

Wed, 15 Mar 2023 05:55 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

महिला नौकरी करना चाहती है। घटना वाले दिन यानी मंगलवार को वह इंटरव्यू देने जा रही थी। वह नौकरी करे ये बात ससुर को नामंजूर थी। इसी बात से खफा होकर उसने ईंट से काजल पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
महिला पर हमला करता आरोपी ससुर - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के प्रेम नगर में पुत्र वधू (बहू) के सिर पर ईंट मारने का मामला सामने आया है। ईंट के वार से महिला का सिर फट गया, उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां उसके सिर में 17 टांके आए हैं। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीं महिला के पिता की ओर से प्रेमनगर पुलिस को तहरीर दी गई है।

विज्ञापन

प्रेम नगर में 26 वर्षीय काजल परिवार के साथ रहती है। उसका पति प्रवीण सिविल डिफेंस का वालंटियर है। काजल नौकरी करना चाहती है। घटना वाले दिन यानी मंगलवार को वह इंटरव्यू देने जा रही थी। काजल नौकरी करे ये बात ससुर को नामंजूर थी। इसी बात से खफा होकर उसने ईंट से काजल पर हमला कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में भी वो काजल के सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ हमला करते हुए दिख रहा है।
विज्ञापन

एक दूसरे फुटेज में कुछ लोग महिला को बचाने के लिए आगे आते हैं, जिससे महिला की जान बच सकी। आसपास के लोग काजल को अस्पताल ले गए। जहां उसके सिर में 17 टांके आए हैं। आज बुधवार को घायल महिला के पिता ने फरीदाबाद से आकर प्रेमनगर पुलिस से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें