फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप की महिला कार्यकर्ता ने दर्ज करा दिया मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमार विश्वास के साथ संबंधों की अफवाह के बाद आम आदमी पार्टी की महिला कार्यकर्ता ने नंद नगरी थाने में कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिये बदनाम कर उसके पारिवारिक जीवन को खतरे में डाल दिया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 509 (छवि धूमिल करना) और आईटी एक्ट 67-ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय कार्यकर्ता परिवार के साथ नंद नगरी इलाके में रहती है। लोकसभा चुनाव 2014 के दौरान पीड़िता कुमार विश्वास के साथ चुनाव प्रचार के लिए अमेठी गई थी।
विज्ञापन


इसके बाद कुछ लोगों ने कुमार विश्वास और पीड़ित महिला की फोटो ट्विटर और फेसबुक पर अपलोड कर दी थी। यहां तक दोनों के बीच अवैध संबंधों के भी आरोप लगे।
विज्ञापन

परिवार ने भी अपनाने से मना कर दिया है

महिला ने सारे आरोपों को गलत बताते हुए कुछ दिनों पूर्व नंद नगरी थाने में उसे बदनाम करने की शिकायत दी थी। महिला का कहना था कि अफवाहों के बाद उसके परिवार ने भी उसे अपनाने से मना कर दिया है।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने 29 अप्रैल को नंद नगरी थाने में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। हालांकि पुलिस को नामजद शिकायत की गई है। लेकिन पुलिस फोटो अपलोड करने वालों और कमेंट करने वालों के नाम बताने से बचती रही।

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त वेनू बंसल ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें