फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कार चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोदाम में काट रहे थे चोरी की कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। रोहिणी जिले में एएटीएस की टीम ने कार चोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए चार ऑटो लिफ्टरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान विजय उर्फ भैया लाल, कमलेश, अमरजीत सिंह उर्फ चुसी और अजहर के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की चार कारें बरामद की हैं। इसके अलावा, चोरी की कारों के पार्ट्स ले जाने में इस्तेमाल होने वाला टाटा टेम्पो, दो चोरी की नंबर प्लेट और कार काटने के औजार भी बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, मामले की शुरुआत उत्तरी रोहिणी थाने में कार चोरी की ई-एफआईआर से हुई थी। 21 सितंबर को सूचना के आधार पर एएटीएस की टीम ने कंझावला के सावदा गांव स्थित एक गोदाम के पास छापा मारकर विजय और कमलेश को गिरफ्तार किया। यहां से चोरी की आधी कटी हुई कार मिली थी। पूछताछ के बाद दूसरी कार भी बरामद की गई।
विज्ञापन




रोहिणी के उपायुक्त शशांक जायसवाल ने बताया कि जांच आगे बढ़ने पर 10 अक्तूबर को पंजाब के फाजिल्का से अमरजीत सिंह उर्फ चुसी को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर सुभाष प्लेस इलाके से चोरी की तीसरी कार बरामद हुई। इसके बाद 14 अक्तूबर को अमरजीत की निशानदेही पर अजहर को गिरफ्तार किया गया और उसकी निशानदेही पर हरि नगर इलाके से चोरी की चौथी कार बरामद की गई। आरोपियों की गिरफ्तारी से कुल पांच आपराधिक मामलों का खुलासा हुआ है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश और चोरी के अन्य वाहनों की बरामदगी के लिए जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें