फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Accident: शादी का शगुन रह गया अधूरा, सड़क किनारे खड़े टैंपो में घुसी कार; दो युवकों की मौत

Fri, 24 Nov 2023 07:35 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के नरेला इलाके में हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। नरेला के फार्म हाउस में गांव की एक लड़की की शादी हो रही थी। जिसमें शगुन देने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
मृत राहुल और हिमांशु का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नरेला इलाके में देर रात सोनीपत के साफियाबाद गांव में लड़की की शादी में शगुन देने आ रहे तीन दोस्तों की कार सड़क किनारे खड़े टैंपो में घुस गई। टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए। पीछे से दूसरी कार में आ रहे युवक के रिश्तेदारों ने उन्हें कार से निकालकर पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


मृतकों की शिनाख्त साफियाबाद, सोनीपत, हरियाणा निवासी राहुल (25) और हिमांशु (25) के रूप में हुई है,जबकि घायल युवक की पहचान दीपक (22) के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात साढ़े 12 बजे नरेला थाना पुलिस को साफियाबाद रोड एमसीडी टोल टैक्स के पास सड़क हादसे की जानकारी मिली।

मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि सड़क किनारे टैंपो खड़ा है और उसके पीछे एक काले रंग की ब्रेजा कार घुसी हुई है। छानबीन करने पर पता चला कि कार में तीन युवक सवार थे। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। अस्पताल पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हिमांशु और दीपक का इलाज चल रहा है। कुछ देर बाद हिमांशु ने भी दम तोड़ दिया। वहीं दीपक की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे सुश्रुत टॉमा सेंटर में रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन

क्षतिग्रस्त कार देखकर की दूसरी गाड़ी से आ रहे परिवार वाले ने की पहचान
राहुल के चाचा सुनील दहिया ने बताया कि उनके गांव की एक लड़की की नरेला स्थित एक फार्म हाउस में शादी हो रही थी। उसी का शगुन देने के लिए परिवार के सदस्य दो कार से घर से नरेला स्थित फार्म हाउस में आने के लिए निकले थे। ब्रेजा कार राहुल के बड़े भाई विशाल के नाम पर रजिस्टर्ड है। ब्रेजा कार में राहुल और उसके दो दोस्त हिमांशु और दीपक सवार थे। कार को हिमांशु चला रहा था। उनकी कार आगे चल रही थी। जबकि वह अपने परिवार के साथ दूसरी कार में पीछे से आ रहे थे। साफियाबाद रोड के टोल टैक्स के पास एक टैंपो के पास काफी भीड़ भाड़ देखी। नजदीक आने पर पता चला कि कार राहुल की है। उन्होंने तुरंत विशाल काे फोन पर घटना की जानकारी दी और उसे मौके पर बुलाया। उसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी ने लोहे की रॉड से कार के दरवाजे और शीशे को तोड़कर कार में फंसे तीनों घायलों को बाहर निकाला।

दूसरी कार को बचाने में हुआ हादसा
राहुल के परिवार वालों ने बताया कि स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के समय राहुल की कार की रफ्तार काफी तेज थी। इसी दौरान उनकी कार के सामने से एक कार आ गई। जिसे बचाने के दौरान उनकी कार सड़क किनारे खड़ी टेंपो में घुस गई। टक्कर लगने से जोरदार धमाका हुआ, उसके बाद वहां आस पास मौजूद लोग पहुंचे। इसी दौरान परिवार वाले भी पीछे से पहुंच गए।
विज्ञापन

खुद को हादसे से बचाया, दूसरे की हुई मौत
पुलिस ने छानबीन के दौरान टेंपो और क्षतिग्रस्त कार को जब्त करने के बाद टेंपो चालक को हिरासत में ले लिया है। शुरुआती जांच में पता चला कि टेंपो में किसी तरह की कोई खराबी नहीं थी। पुलिस की पूछताछ में चालक ने बताया कि वाहन चलाने के दौरान उसे झपकी आ रही थी। कोई हादसा न हो इसके लिए वह टेंपो को सड़क के किनारे खड़ी कर वाहन में सो रहा था। इसी दौरान तेज धमाका हुआ और वह टेंपो के पीछे आकर देखा तो एक कार उसमें घुसी हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि टैंपो चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है।

परिवार कर रहे थे वापस आने का इंतजार, मिली मौत की खबर
राहुल के परिवार वालों ने बताया कि सभी जब शादी में जा रहे थे तो परिवार वालों ने उन्हें जल्द लौट जाने के लिए कहा था। परिवार वाले उनके आने का इंतजार कर रहे थे इसी दौरान उनके चाचा सुनील का फोन आया और उन्होंने सड़क हादसे की जानकारी दी। उसके बाद तीनों परिवार में मातम पसर गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें