नवीन फल एवं सब्जी मंडी के झंडापुर गांव की ओर बने गेट के पास बृहस्पतिवार देर रात एक कार चालक ने तीन लोगों को टक्कर मारी दी।
हादसे में मूल रूप से बहराइच का रहने वाले 24 वर्षीय विश्वनाथ की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बुरी तरह घायल हो गए। कार में बैठे दो युवक मौके पर कार छोड़कर भाग गए। घायलों को जीटीबी दिल्ली में भर्ती कराया है।
घटना रात 10 बजे की है। झंडापुर गांव स्थित नानक डेयरी के पास विश्वनाथ जूस का ठेला लगाता था। दुकानदार सुरेश ने बताया कि कार की टक्कर से उनका पांच हजार रुपये का नुकसान हो गया है।
एसएचओ राशिद अली ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है।