फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काल बनी नींद की झपकी: बेकाबू होकर नहर में जा गिरी कार, हादसे में एक की मौत व चार घायल, चीख-पुकार सुन मदद को दौड़ लोग

Mon, 02 May 2022 08:13 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी

सार

ग्रेटर नोएडा में दादरी कोतवाली क्षेत्र के कोट पुल के पास जीटी रोड पर एक डिवाइडर से टकराकर नहर में जा गिरी। कार सवार ईंद की खरीदारी के लिए सिकंद्राबाद से दिल्ली गए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के दादरी कोतवाली क्षेत्र में कोट पुल के पास जीटी रोड पर सोमवार तड़के एक कार डिवाइडर से टकराकर असंतुलित होकर नहर में जा गिरी। हादसे में कार चालक की मौत हो गई है, जबकि चार लोग घायल हो गए। जांच में पता चला है कि चालक को झपकी आने से हादसा हुआ था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सिकंद्राबाद के चौधरीवाड़ा निवासी चांद, मोहम्मद साद, सारिम, आसिफ और जीशान किराये पर कार लेकर रविवार को ईद की खरीदारी करने दिल्ली गए थे। रात में दिल्ली के जाफराबाद में रुक गए। रमजान खोलने के बाद सोमवार तड़के करीब चार बजे सिकंद्राबाद रवाना हो गए। कार को चांद चला रहा था। करीब पांच बजे कार दादरी कोतवाली क्षेत्र में जीटी रोड पर कोट पुल नहर के ऊपर पहुंची तो चालक को झपकी आ गई।

विज्ञापन

इससे कार का सतुंलन बिगड़ गया और डिवाइडर से टकराने के नहर में जा गिरी। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने नहर में डूब रहे कार सवार पांचों युवकों को बाहर निकाला और नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने चांद को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घायल युवक आपस में दोस्त हैं और सभी कपड़ा बेचने का काम करते हैं। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार का कहना है कि नहर में पानी कम था। इस कारण बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें