दिल्ली विश्वविद्यालय में नॉल कॉलेजिएट वूमन एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) में तीसरी कटऑफ के दाखिले सोमवार से शुरू होंगे। इस कटऑफ के आधार पर 27 जुलाई तक दाखिला होगा।
एनसीबेव के कुल 25 कॉलेज सेंटर में बीते दो कटऑफ तक लगभग साढ़े तीन हजार दाखिले हो चुके हैं। इसके बावजूद अभी भी एनसीवेब में लगभग आठ हजार सीटें खाली हैं।
संभावना जताई जा रही है कि एनसीवेब की चौथी व पांचवीं कटऑफ में भी दाखिले के पूरे अवसर होंगे। उल्लेखनीय है कि इस बार एनसीवेब में न केवल सेंटर बढ़े हैं बल्कि सीटों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। उधर स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में भी दाखिला प्रक्रिया जारी है और 31 अगस्त तक बिना लेट फीस के साथ छात्र ऑनलाइन दाखिला ले सकते हैं।