फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेटीयू को नहीं भेजी एंटी रैगिंग कमेटी की सूची, यूनिवर्सिटी ने दी कॉलेजों को मोहलत

Mon, 25 Jul 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
स्टूडेंट - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
एकेटीयू की ओर से लगातार कई बार कॉलेजों को निर्देश देने के बावजूद अभी तक कुछ कॉलेजों ने एंटी रैगिंग कमेटी नहीं बनाई और न ही इसकी सूचना यूनिवर्सिटी को दी है। 
विज्ञापन


इससे कुलपति नाराज हैं और उन्होंने चेतावनी दी है कि  जुलाई के अंत तक यदि कमेटी की सूची न पहुंचाई गई तो कॉलेजों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।एकेटीयू का अगस्त से शैक्षिक सत्र शुरू होने वाला है और यूनिवर्सिटी कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक ने तीन बार पत्र लिखकर सभी कॉलेजों को एंटी रैगिंग कमेटी बनाकर सूचना मुहैया कराने के निर्देश दिए थे। 

इसमें कहा गया था कि कॉलेज प्रबंधन द्वारा कमेटी बनाकर बताया जाए कि कौन अध्यक्ष और सचिव है व वार्डन की भी नियुक्ति कर दी जाए। वार्डन की नियुक्ति अहम है, इसलिए उसे गंभीरता से लिया जाए। 
विज्ञापन


कॉलेज में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं और हॉस्टल के मुख्य द्वार व बरामदा एवं मैस आदि में सीसीटीवी कैमरा लगवाया जाए जिससे रैगिंग जैसी कोई घटना न हो पाए। 

उन्होंने कहा कि कई बार निर्देश दिए जाने के बाद भी कुछ कॉलेजों ने इसकी जानकारी नहीं भेजी है। उन्होंने सख्त निर्देश दिए हैं कि 31 जुलाई तक जिन कॉलेजों ने एंटी रैगिंग की सूचना नहीं दी है, वह संस्थान अपनी सूची बनाकर उनको भेज दें। अगर 31 जुलाई तक कमेटी की सूचना न दी तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें