फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूलों ने नहीं दिया सीटों का ब्यौरा, 300 से ज्यादा अभिभावकों ने किया आवेदन 

Sat, 08 Apr 2017 11:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
स्कूल स्टूडेंट्स
विज्ञापन
नियम 134ए के तहत निजी स्कूलों ने शिक्षा विभाग को रिक्त सीटों की जानकारी अब तक नहीं दी है, जबकि दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया में अभिभावक खासी रुचि दिखा रहे हैं। 
विज्ञापन


अब तक करीब 300 अभिभावकों ने ऑफलाइन आवेदन किया है, जबकि ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी जारी है। दाखिले की लाइन में अभिभावकों की संख्या बढ़ती देख अब शिक्षा विभाग निजी स्कूलों की सीटों का ब्योरा जुटाने में लग गया है।

हर बार नियम 134ए के तहत दाखिला प्रक्रिया को लेकर मारामारी मचती है। इस बार इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन का विकल्प भी दिया गया है, लेकिन अधिकांश अभिभावक पुराना तरीका यानी ऑफलाइन आवेदन का रास्ता अपना रहे हैं। 
विज्ञापन


फरीदाबाद ब्लॉक में शुक्रवार सुबह तक 200 एवं बल्लभगढ़ ब्लॉक में 98 अभिभावकों ने अपने बच्चों के आवेदन फॉर्म जमा कराए हैं। वहीं, विभाग के पास ऑनलाइन आवेदन करने वालों की संख्या 10 अप्रैल को सामने आएगी। हालांकि, सीटों की स्थिति स्पष्ट न होने के कारण इस बार भी दाखिले के लिए अभिभावकों को जद्दोजहद करनी पड़ सकती है। 

बल्लभगढ़ की खंड शिक्षा अधिकारी अनीता शर्मा ने बताया कि ऑफलाइन आवेदनों की जांच प्रक्रिया शुरू हो गई है, जबकि ऑनलाइन आवेदन सीधे चंड़ीगढ़ पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें