फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में खुला जेम्स डिजाइनिंग संस्थान, इन विषयों की होगी पढ़ाई

Sat, 08 Apr 2017 11:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेक्टर-44 स्थित आर्क अकादमी ऑफ डिजाइन के नए परिसर का उद्घाटन शुक्रवार को उद्घाटन किया गया। यहां छात्रों को अंडर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट की फैशन एवं टेक्सटाइल, इंटीरियर, उत्पाद, ज्वेलरी, कम्यूनिकेशन डिजाइन, स्वउद्यमिता विषय पढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन


उद्घाटन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आए द आर्ट्स लंदन विश्वविद्यालय एंड  कॉलेज ऑफ फैशन के एस्थेटिक मैनेजमेंट प्रोफेसर डॉ. इयान डब्ल्यू किंग ने कहा कि कसी भी व्यक्ति द्वारा पहनी गई पोशाक उस व्यक्ति को परिभाषित करती है। यह गैर मौखिक भाषा बोलती है।

द एस्थ्रेटिक्स ऑफ ड्रेस जैसी प्रसिद्ध किताब लिखने वाले डॉ. इयान ने कहा कि फैशन जगत विश्व का सबसे रचनात्मक उद्योग है। इसमें विश्व के पांच करोड़ से अधिक लोग जुड़े हैं। इससे करीब तीन ट्रिलियन डॉलर का कारोबार विकसित हो रहा है। 
विज्ञापन


इस अवसर विशेष रूप से पधारे बैल्जियम स्थित एंटवर्प विश्वविद्यालय के प्रो. एनीक श्रामे ने कहा कि युवा के लिए फैशन डिजाइन इंडस्ट्री में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। 
विज्ञापन


आर्क अकादमी ऑफ डिजाइन की निदेशक अर्चना सुराना ने बताया कि संस्थान ने जयपुर के बाद अपना दूसरा संस्थान गुरुग्राम में शुरू किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें