जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस में सोमवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें नगरोटा में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। जेएनयू एबीवीपी यूनिट की ओर से आयोजित सभा में मेजर गोसावी कुणाल मन्नादिर, पंढरपुर (महाराष्ट्र), मेजर अक्षय गिरीश कुमार, कोरामंडल (बेंगलुरु) हवलदार सुखराज सिंह, मान नगर, गुरदासपुर (पंजाब), लांस नायक कदम सांभाजी येशवंत्रो, जानापुरी (महाराष्ट्र), ग्रेनेडियर राघवेंद्र सिंह, (राजस्थान), राइफलमैन असीम राय, रातनछा (नेपाल) को श्रद्धांजलि दी गई।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने मोमबत्ती जलाकर शहीदों को याद किया। एबीवीपी के अध्यक्ष ललित पांडेय ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए शहीद होने वाले जवान और अधिकारियों की शहादत को नहीं भूलना चाहिए। शहीदों को याद करने के साथ उनके परिवारों को भी याद किया जाना चाहिए।