द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की मई (2016) में हुई इंटरमीडिएट प्रोफेशनल कंपीटेंसी (आईपीसी) के नतीजे 2 अगस्त को दोपहर 4 बजे तक घोषित होंगे
एसएमएस सेवा के जरिए परिणाम
रिजल्ट प्राप्त करने के लिए छात्रों को स्पेस छोड़कर अपना छह अंकों का अनुक्रमांक लिख कर 58888 पर संदेश भेजना होगा। रिजल्ट व अंकों की विस्तृत जानकारी शाहदरा स्थित विश्वास नगर कार्यालय से प्राप्त की जा सकेगी।
जो छात्र अपना रिजल्ट अपने ईमेल पर चाहते हैं उन्हें पहले वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा। रिजल्ट जारी होते ही रिजल्ट उनके ईमेल पर भेज दिया जाएगा। वेबसाइट से नतीजे प्राप्त करने के लिए छात्रों को अपने अनुक्रमांक के साथ अपना पंजीकरण नंबर भी डालना होगा।