फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों ने नहीं जारी की मेरिट लिस्ट, बढ़ाया गया दाखिले का समय 

Sat, 30 Jul 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डीयू दाखिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय ने मेरिट लिस्ट के दाखिलों में छात्रों को बड़ी राहत प्रदान की है। प्रशासन ने दाखिला लेने की समय सीमा को बढ़ा दिया है। अब छात्र शनिवार दोपहर 12 बजे तक दाखिला ले सकेंगे, जबकि फीस शाम छह बजे तक जमा कराई जा सकेगी।
विज्ञापन


मेरिट लिस्ट के दाखिला शेड्यूल में अन्य किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली विश्वविद्यालय ने मेरिट लिस्ट से दाखिलों के लिए दो दिन (28 जुलाई व 29 जुलाई) को तय किया था। लेकिन 27 जुलाई को कॉलेज देर रात तक दाखिले के लिए मेरिट लिस्ट जारी नहीं कर पाए। 

वहीं जिन कॉलेजों ने लिस्ट जारी की उसमें अधिक अंक प्रतिशत वालों की जगह कम प्रतिशत वालों को जगह दे दी। इस कारण से 28 जुलाई को होने वाले दाखिले कई कॉलेजों में नहीं हो पाए।
विज्ञापन


छात्र भी लगातार मांग कर रहे थे कि दाखिले के लिए उन्हें अतिरिक्त समय दिया जाना चाहिए। डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो जे.एम खुराना के मुताबिक पहली मेरिट लिस्ट के दाखिले 29 जुलाई को समाप्त होने थे लेकिन हमारी जानकारी में आया कि कॉलेज समयानुसार मेरिट लिस्ट जारी नहीं कर पाए।

ऐसे में प्रशासन ने दाखिले की समय सीमा को बढ़ाने का निर्णय लिया है। जिससे कि छात्रों को राहत मिल सके। अब छात्र 30 जुलाई दोपहर 12 बजे तक दाखिला ले सकेंगे जबकि ऑनलाइन फीस का भुगतान शाम छह बजे तक किया जा सकेगा। 

दाखिले का बाकी शेड्यूल पहले की तरह ही रहेगा।दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज में सभी श्रेणियों के तहत बची 125 सीटों के लिए 57,315 आवेदन प्राप्त हुए हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें