फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिखित व ऑनलाइन परीक्षा के मामले में केंद्र से जवाब तलब

Wed, 10 Aug 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : file photo
विज्ञापन
हाईकोर्ट में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं को लिखित व ऑनलाइन दोनों प्रणाली से लेने का निर्देश देने की मांग करते हुए जनहित याचिका दायर की गई है। अदालत ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा है।
विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश जी. रोहिणी व न्यायमूर्ति संगीता ढींगरा सहगल की खंडपीठ ने गिरिराज सिंह व अशोक कुमार द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान यह निर्देश दिया है।

याची की मांग है कि परीक्षार्थियों के पास दोनों लिखित व ऑनलाइन परीक्षा देने का विकल्प होना चाहिए। वे जिस प्रणाली में चाहे परीक्षा देने के विकल्प का स्वयं चयन कर सकें। 
विज्ञापन


केवल ऑनलाइन परीक्षा होना समानता के अधिकारों का उल्लंघन है। याची का तर्क है कि बड़ी संख्या में छात्र देहात इलाके से आते हैं। जिन्हें कंप्यूटर के बारे में मूलभूत जानकारी भी नहीं होती है। ऐसे में कुछ परीक्षाओं में केवल ऑनलाइन परीक्षा होना गलत है। वहीं, जेईई व एआइईईई में दोनों प्रणाली में परीक्षाएं ली जाती हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें