दिल्ली विश्वविद्यालय केनॉन कॉलिजियेएट वूमेन एजुकेशन बोर्ड(एनसीवेब) में दाखिले के लिए छठी कट ऑफ जारी कर दी गई है। इस कट ऑफ में सामान्य से ज्यादा आरक्षित श्रेणी की छात्राओं के पास दाखिले का मौका है।
सबसे खास बात यह है कि बीए व बीकॉम में एसटी श्रेणी का दाखिला महज 33 फीसदी पर हो जाएगा। औसतन सभी श्रेणियों के लिए कट ऑफ में गिरावट की बात की जाए तो एक से सात फीसदी तक की गिरावट की गई है।
एनसीवेब की पांचवीं कट ऑफ के दाखिलों के बाद भी लगभग सात सौ सीटें खाली रहने के कारण छठी कट ऑफ निकालने का निर्णय लिया गया। अब इस कट ऑफ के आधार पर बुधवार व बृहस्पतिवार को दाखिले होंगे।
कट ऑफ की बात करें तो कुछ सेंटरों पर पांचवीं कट ऑफ में बंद हुए दाखिले छठी कट ऑफ में खुल गए हैं। बीती कट ऑफ में बीए प्रोग्राम के लिए सात सेंटरों पर दाखिले बंद हो गए थे जो कि इस कट ऑफ में खुल गए हैं।
सबसे अधिक बीए प्रोग्राम में हंसराज कॉलेज में 74 फीसदी पर दाखिला लिया जा सकता है। जबकि सबसे कम बीए प्रोग्राम में भगिनी निवेदिता में 53 फीसदी पर दाखिला हो जाएगा। सामान्य श्रेणी के लिए बीकॉम की बात की जाए तो 25 सेंटरों में से 12 सेंटरों पर दाखिला हो जाएगा।
बीकॉम में सबसे अधिक कट ऑफ 78 फीसदी, व सबसे कम 60 फीसदी कट ऑफ विवेकानंद कॉलेज, महाराजा अग्रसेन, मैत्रेयी कॉलेज, व अदिति महाविद्यालय में रही है।
बीए व बीकॉम में ओबीसी श्रेणी के लिए दाखिले के भरपूर मौकेहैं। इस श्रेणी केलिए बीए में 2 से पांच फीसदी की कट ऑफ जबकि बीकॉम के लिए 1 से आठ फीसदी की गिरावट हुई है। मोतीलाल नेहरु कॉलेज में ओबीसी श्रेणी के लिए पांचवीं कट ऑफ 63 फीसदी थी जो कि इस कट ऑफ लिस्ट में 55 फीसदी हो गई है।