फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू: दाखिले के लिए आवेदन करने की फाइनल रेस 31 अगस्त को खत्म, अब नहीं बढ़ेगी तिथि

Mon, 30 Aug 2021 05:46 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

डीयू के साथ ही सेंट स्टीफंस व जीसस एंड मैरी कॉलेज में जारी आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। दोनों ही कॉलेजों में फॉर्म भरने से पहले डीयू पंजीकरण पोर्टल पर पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
Delhi university
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2021-22 के स्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए दो अगस्त से शुरु हुई आवेदन की रेस आज रात समाप्त हो जाएगी। आवेदक मंगलवार आधी रात(11 बजकर 59 मिनट) तक दाखिला पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा आधारित कोर्सेज के लिए परीक्षा का शेड्यूल जारी होने के कारण आवेदन करने की तिथि को बढ़ाया नहीं जाएगा। ऐसे में आवेदकों केपास आवेदन करने का यह अंतिम मौका है। आवेदन करने से चूके तो अगले साल ही दाखिले का अवसर मिल सकेगा। 

विज्ञापन


डीयू के साथ ही सेंट स्टीफंस व जीसस एंड मैरी कॉलेज में जारी आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। दोनों ही कॉलेजों में फॉर्म भरने से पहले डीयू पंजीकरण पोर्टल पर पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करना अनिवार्य है।

दाखिला प्रक्रिया से जुड़े अधिकारी के अनुसार मंगलवार रात 11 बजकर 59 मिनट तक ही आवेदन व पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा। पंजीकरण शुल्क जमा कराने केबाद ही आवेदन पूरा माना जाएगा। प्रशासन की सलाह है कि यदि किसी आवेदक ने अभी तक आवेदन नहीं किया है तो समय से आवेदन कर दें। अंतिम समय में आवेदन करने से बचें। 
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से प्रवेश परीक्षा आधारित कोर्सेज के लिए परीक्षा शेड्यूल जारी किया जा चुका है। परीक्षाएं 26 सितंबर से 30 सितंबर और एक अक्तूबर को आयोजित होनी है। उससे पहले सेंटर आवंटन और प्रवेश पत्र भी जारी किए जाने हैं। ऐसे में आवेदन करने की तिथि को बढने की संभावना नहीं है।

मालूम हो कि डीयू में दो अगस्त को मेरिट आधारित व प्रवेश परीक्षा आधारित स्नातक कोर्सेज के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी। वहीं डीयू में दाखिला पोर्टल पर अब तक करीब 4 लाख 30 हजार से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं।  इसमें से तीन लाख से ऊपर आवेदकों ने पंजीकरण शुल्क जमा करा आवेदन फॉर्म जमा कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें