फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई में दाखिले के लिए आयु में दी छूट

Wed, 12 Jul 2017 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
students
विज्ञापन
प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए आईटीआई में दाखिले के लिए नियमों में बदलाव किया गया है। अधिकतम आयु सीमा में छूट देने के बाद नौकरी पेशा वर्ग भी इसमें दाखिला ले सकेगा। हालांकि आईटीआई में दाखिले के लिए कम से कम 14 वर्ष की आयु सीमा तय की गई है। जानकारी के अनुसार कई कुशल कारीगर प्रमाणपत्र की कमी के चलते अपने करियर में आगे नहीं बढ़ पाते हैं। इस व्यवस्था से कई कारीगरों के सपनों को उड़ान मिलेगी।  
विज्ञापन


चंडीगढ़ में आयोजित बैठक में आईटीआई में 100 प्रतिशत दाखिले पर जोर दिया जा रहा है। अभी तक सिर्फ 15 से 25 वर्ष के युवा ही दाखिला ले सकते है। अब नए नियम के अनुसार कई कुशल कारीगर अपने पंसदीदा ट्रेड में दाखिला ले सकेंगे। हालांकि  अधिकतम आयु सीमा के मामले में 1 अगस्त 2017 तक व्यक्ति 24 वर्ष का होना जरूरी है। 

विभाग ने आवेदन करने वाले नौकरी पेशा वर्ग के लिए 3 माह के बेसिक प्रशिक्षण की व्यवस्था की है। इनकी कक्षाएं छुट्टी वाले दिन आयोजित होगी। आईटीआई विभाग ऐसे दाखिला लेने वाले व्यक्तियों का अप्रेंनटिस कार्यक्रम भी आयोजित कराएगा। उल्लेखनीय है कि जिले की पाली, उंचा गांव, ओल्ड फरीदाबाद, महिला आईटीआई, ओल्ड फरीदाबाद, व एनआईटी नंबर पांच समेत 10 आईटीआई में 2702 सीट है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नए नियम के तहत अधिकतम आयु सीमा में पूरी छूट दी गई है। अब किसी भी उम्र का व्यक्ति इसके लिए आवेदन कर सकता है। 
-गजेंद्र कुमार, प्रिसिपल, आईटीआई एनआईटी नंबर पांच 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें