राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश की तरफ से आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के 100 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
इस दौरान मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने शिक्षकों के कार्य की सराहना की। संगठन के प्रचार मंत्री डॉ. राजदेव तिवारी ने संगठन व कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।
वहीं, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारी ओमपाल ने समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। इसके अतिरिक्त डॉ. बीएस राजपूत पूर्व कुलपति कुमायूं विश्वविद्यालय ने भी अपने अनुभव साझा किए।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक अनिल अग्रवाल चेयरमैन एचआरआईटी, डॉ. आरपी चड्ढा चेयरमैन आईटीएस एजुकेशन ग्रुप, संतोष कुमार, सुनील मिश्रा, राजीव कुमार नाथ आदि मौजूद रहे।