फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीयू : 6 से खाली सीटों पर दाखिले, 10 अक्तूबर को आएगी मेरिट

Mon, 03 Oct 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कैंपस, एडमिशन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
आईपीयू में ओपन ऑफ लाइन काउंसलिंग के बाद भी कुछ कोर्स की सीटें खाली हैं। अब इन सीटों को कॉलेज स्तर पर भरा जाएगा। इसके लिए सोमवार से प्रक्रिया शुरू होगी। 
विज्ञापन


सीटों को भरने के लिए तीन अक्तूबर तक कॉलेज स्तर पर एक दाखिला कमेटी बनेगी। इसमें विश्वविद्यालय प्रशासन का एक पर्यवेक्षक होगा। मंगलवार को इन खाली सीटों के जानकारी के संबंध में अखबारों में विज्ञापन जारी किए जाएंगे। 

इसके बाद छह अक्तूबर से छात्र इन सीटों के लिए संबंधित कॉलेज व संस्थान में दाखिले के लिए आवेदन करेंगे। प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद दस अक्तूबर को कॉलेज व संस्थान अपने नोटिस बोर्ड व वेबसाइट पर छात्रों के लिए मेरिट लिस्ट लगाएंगे।
विज्ञापन


बता दें कि मेरिट में चयनित छात्रों के लिए 13 अक्तूबर को काउंसलिंग प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। छात्रों को इसका ध्यान रखना होगा कि जिन्हें अब तक कहीं दाखिला नहीं मिला है, वह ही दाखिले के योग्य होंगे। 

ऑफ लाइन काउंसिलिंग के आधार पर पहले दाखिला ले चुके छात्र इन सीटों पर दाखिले के योग्य नहीं होंगे। खाली सीटों व कोर्स के संबंध में जानकारी आईपीयू की वेबसाइट www.ipu.ac.in से प्राप्त की जा सकती है। 

यहां हैं ये सीटें खाली
वसंत कुंज स्थित आईएसआईसी इंस्टीट्यूट ऑफ रिहैबिलिटेशन साइंस में मास्टर ऑफ फिजियोथेरेपी, कॉडियों पॉलीम्यूनरी, मास्टर ऑफ फिजियोथेरेपी स्पोर्ट्स, मास्टर ऑफ फिजियोथेरेपी अक्यूपेशनल थेरेपी (न्यूरोलोजी), कालका जी स्थित बनारसी दास चांदीवाला इंस्टीट्यूट ऑफ फिजियोथेरेपी में मास्टर ऑफ फिजियोथेरेपी  न्यूरोलोजी, मास्टर ऑफ फिजियोथेरेपी स्पोर्ट्स।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें