एनसीआर ऑटो में सफर के दौरान आपके परिजनों को पल-पल की लोकेशन घर बैठे मिलेगी। जीपीएस और अत्याधुनिक नेटवर्किंग सिस्टम से लैस ऑटो के लिए सोमवार शाम टोल फ्री नंबर 18001203030 जारी किया गया।
परिजन इस नंबर को डायल करके ऑटो की लोकेशन जान सकेंगे। साथ ही पुलिस व परिवहन अधिकारी पांच माह पुराना डाटा भी प्राप्त कर सकेंगे।
आरटीओ मयंक ज्योति ने बताया कि आटो का जीपीएस उसकेचलने, रुकने, बंद होने आदि की पल-पल की जानकारी यात्रियों के परिजनों को मुहैया कराएगा। इसका टोल फ्री नंबर सोमवार को जारी कर दिया गया।
परिजन इस नंबर पर फ्री में काल कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम का खर्च आटो मालिकों को देना होगा। प्रत्येक ऑटो की लोकेशन एक साथ तीन स्थानों पर ट्रेस होगी।
कंट्रोल रूम का डाटा सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी गुड़गांव की रोसमार्टा आटोटेक कंपनी को सौंपी गई है।
कंपनी के एमडी मनोज भारद्वाज केअनुसार सिस्टम मिनट टु मिनट अपडेट होगा। जरूरत के अनुसार इसे 10 सेकेंड में अपडेट किया जा सकेगा।
यात्रियों केपरिजनों को केवल एक दिन की जानकारी दी जाएगी, जबकि पुलिस और आरटीओ को पांच माह का डाटा दिया जाएगा। एनसीआर आटो में बैठने पर यात्री अपने परिजनों को आटो का नंबर बताएंगे।
इसके बाद कोई भी व्यक्ति आटो का रजिस्ट्रेशन नंबर बताकर टोलफ्री नंबर 18001203030 पर काल करकेउसकी लोकेशन जान सकेगा। 24 घंटे चलने वाली इस सेवा का कंट्रोल रूम भी लगातार काम करेगा।