फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए: शाहीन बाग में ‘स्वास्तिक’ को तोड़ने-मरोड़ने का आरोप, प्रदर्शनकारियों ने संबित को दिया जवाब

Fri, 17 Jan 2020 03:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
शाहीन बाग में प्रदर्शनकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कुछ लोग अपने राजनीतिक फायदे के लिए हमारा भाईचारा तोड़ने को प्रदर्शन को सांप्रदायिक बनाने का प्रयास कर रहे हैं, हम इन लोगों की साजिश को कामयाब नहीं होने देंगे। बृहस्पतिवार को शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों ने एक सुर में यह बात दोहराई। 

विज्ञापन


दरअसल भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक ट्वीट कर आरोप लगाया था कि शाहीन बाग में प्रदर्शन के दौरान लगे पोस्टर में हिंदुओं के पवित्र चिह्न ‘स्वास्तिक’ को तोड़ा मरोड़ा जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने इसे नकारते हुए कहा कि पोस्टर पर लगा चिह्न नाजी पार्टी का है। शाहीन बाग में सीएए और एनआरसी के विरोध में जो भी पोस्टर लगे हैं, उनमें सभी धर्मों के चिह्न को एक साथ लगाकर भाईचारा दिखाया जा रहा है।

पहले दिन से प्रदर्शन में शामिल जिशान खान ने बताया कि कुछ लोग जानबूझकर प्रदर्शन को सांप्रदायिक बनाने में लगे हैं। चूंकि प्रदर्शन शाहीन बाग में चल रहा है, इसलिए इसे मुस्लिम प्रोटेस्ट कहा जा रहा है। हम लोगों ने अपने गैर-मुस्लिम भाइयों से भी अपील की है कि वह अपने-अपने इलाकों में भी छोटे-छोटे प्रदर्शन जारी रखें। जिशान ने कहा कि शाहीन बाग को पूरे देश और सभी धर्मों का समर्थन मिल रहा है। रोज यहां दूरदराज से लोग आकर उनका साथ दे रहे हैं।
विज्ञापन


मीडिया से खफा दिखे
बृहस्पतिवार को प्रदर्शनकारी मीडिया से खफा दिखे। दरअसल कुछ टीवी चैनलों पर एक वीडियो दिखाकर खबर चली कि प्रदर्शन में 500-500 रुपये और बिरयानी के लिए लोग धरना-प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं। भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने इसको लेकर ट्वीट भी कर दिया। मोहम्मद अहमद ने कहा कि जिसे भी इस पर संदेह हो, वह आकर इसकी पड़ताल कर ले। हर प्रदर्शनकारी अपनी मर्जी से धरना-प्रदर्शन में शामिल हो रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें