फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बस स्टैंड पर नहीं उठानी पड़ेगी परेशानी, जानें क्यों

Fri, 11 Sep 2015 05:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
आने वाले समय में हरियाणा रोडवेज गुड़गांव के बस स्टैंड और वर्कशॉप की इमारत काफी आधुनिक होगी। बस स्टैंड की जर्जर इमारत के नए सिरे से निर्माण की संभावनाओं की तलाश शुक्रवार को की गई।
विज्ञापन


अतिरिक्त उपायुक्त विनय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने बस स्टैंड सहित वर्कशॉप और एडमिन ब्लॉक के इमारत का निरीक्षण किया। कमेटी ने पाया कि यह इमारतें काफी पुरानी हैं। इनका नए सिरे से निर्माण जरूरी है। इस कार्य में देरी नहीं की जा सकती है।

रोडवेज के महाप्रबंधक त्रिलोक चंद ने बताया कि बस स्टैंड की इमारत का निर्माण वर्ष 1958 में हुआ था। जो अब कई स्थानों से जर्जर हो चुकी है। ऐसी हालत में किसी भी समय अप्रिय घटना हो सकती है।
विज्ञापन


निरीक्षण कमेटी ने रोडवेज की इमारतों का जायजा लिया। जिसकी रिपोर्ट तैयार कर वह सरकार को भेजेगी। इसी रिफारिश के अनुरूप मौजूदा भवन का फिर से निर्माण कराया जाएगा।

कमेटी ने निरीक्षण के दौरान पाया कि इमारत को गिराकर इसे गुड़गांव की पहचान के अनुसार नए सिरे से निर्मित किए जाने की जरूरत है। फिलहाल इस बारे में अंतिम निर्णय सरकार को लेना है।

निरीक्षण कमेटी के सदस्यों में एसई बिल्डिंग, दो वरिष्ठ मकैनिकल इंजीनियर, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी और रोडवेज महाप्रबंधक शामिल हैं। बस स्टैंड पर रोजाना हजारों की संख्या में यात्री आते हैं।

ऐसे में यह जरूरी है कि इमारत पूरी तरह सुरक्षित हो। रोडवेज महाप्रबंधक ने कहा कि उन्होंने सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त उपायुक्त को सूचित किया है। निरीक्षण के दौरान चंडीगढ़ से आए राज्य परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

कमेटी ने बस स्टैंड काउंटरों की साफ-सफाई व्यवस्था और बस स्टैंड के असुरक्षित स्थानों की सूची मांगी है। अधिकारी ने कमेटी के साथ मंथन किया कि इमारत का निर्माण किस प्रकार से कराया जा सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें