न्यू टाउन रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से गिरकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
जीआरपी ने बताया कि मृतक की उम्र 60 से 65 वर्ष के करीब है। उसके सिर पर लाल पगड़ी बंधी हुई है और एक हाथ में स्टील का कड़ा है।
जीआरपी ने रेलवे लाइन के किनारे बसे रामनगर, संत नगर और कृष्णा कॉलोनी के लोगों को बुलाकर शव पहचान के लिए दिखाया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।