दिल्ली सरकार में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि बस मार्शल को भी होमगार्ड कै तौर पर तैनात किया जाएगा। साथ ही उन्होंने वित्त विभाग को बस मार्शल का बकाया वेतन भी जल्द जारी करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी बस मार्शल को हटाया नहीं जाएगा। 2019 से अब तक मार्शलों ने बसों में महिलाओं की सुरक्षा से लेकर बच्चे के अपहरण को रोका है।
गृहमंत्री कैलाश गहलोत ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि वह बस मार्शलों को होमगार्ड्स के रूप में नियुक्त करने का निर्देश जारी करेंगे। उनकी नौकरी पर कोई खतरा नहीं होगा और न ही उसे कोई असुविधा होगी। गौरतलब है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को गृहमंत्री कैलाश गहलोत को पत्र लिखकर सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स को होमगार्ड के रूम में तैनात करने की योजना तैयार करने का आदेश दिया था।