फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर हिंसा: प्रशांत नट के घर पुलिस की दबिश, शहीद इंस्पेक्टर सुबोध कुमार का सीयूजी मोबाइल बरामद

Sun, 27 Jan 2019 10:55 AM IST
रचना शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बुलंदशहर हिंसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुलंदशहर के स्याना में हुए बवाल के दौरान शहीद हुए पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार का सीयूजी मोबाइल बरामद किया गया है। पुलिस ने बीती रात मुख्य आरोपी प्रशांत नट के घर दबिश दी थी। इस दौरान टीम ने 6 मोबाइल बरामद किए। एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने इस बरामदगी की पुष्टि की है।
विज्ञापन


               

ज्ञात हो कि 3 दिसबंर को बुलंदशहर में कथित गौवंश के अवशेष मिलने के बाद हिंसा भड़क गई थी। इस दौरान इंस्पेक्टर सुबोध के अलावा सुमित नाम के युवक की मौत भी हो गई थी। 
विज्ञापन


बता दें कि उपरोक्त घटना में अभी तक 36 अभियुक्तों को जेल भेजा जा चुका है। वहीं घटना मे संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी की लगातार कोशिशें जारी हैं जिसके लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन


ज्ञात हो स्याना बवाल मामले में थाना स्याना में 04.12.18 को योगेशराज व 27 नामजद और 50-60 अज्ञात के विरूद्ध मामला दर्ज कराया गया था। मामले में धारा 147,148,149,124ए,332,333,353, 341,336,307,302,427,436,395 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें