फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौके पर मिलेगी बिल्डिंग प्लान की स्वीकृति

Tue, 26 Apr 2016 10:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव

सार

  • आक्यूपेशन सर्टिफिकेट भी जारी किए जाएंगे
  • 5 मई को निगम में आयोजित होगा कैंप का आयोजन
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुडग़ांव नगर निगम द्वारा नागरिकों को मौके पर ही बिल्डिंग प्लान की स्वीकृति प्रदान करने तथा ऑक्यूपेशन सर्टिफिकेेट (कब्जा प्रमाण पत्र) जारी किए जाएंगे। इसके लिए 5 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सेक्टर-34 स्थित नगर निगम कार्यालय में एक कैंप का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


नगर निगम के वरिष्ठ नगर योजनाकार सुधीर चौहान ने बताया कि इस कैंप में मौके पर ही ऑक्यूपेशन सर्टिफिकेट जारी किए जाएंगे तथा बिल्डिंग प्लान की स्वीकृति प्रदान की जाएगी।

उन्होंने बताया कि नगर निगम हरियाणा नगर निगम अधिनियम 1994, सेवा का अधिकार अधिनियम 2011 और हरियाणा सरकार द्वारा समय-समय पर जारी किए जाने वाले दिशा-निर्देशों के तहत बिल्डिंग प्लान संबंधी सेवाएं नागरिकों को उपलब्ध करवाने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन


बिल्डिंग प्लान संबंधी मामलों में स्वामित्व दस्तावेजों के प्रस्तुत न करने, हरियाणा नगर निगम के भवन उपनियमों में समय-समय पर संशोधन होने तथा नगर निगम और प्लॉट धारकों व आर्किटेक्टों के बीच संवादहीनता होने के कारण कई बार देरी हो जाती है।

इन सेवाओं को पारदर्शी और बेहतर ढ़ंग से नागरिकों को उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से ही 5 मई को कैंप का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया कि वे इस कैंप में समय पर पहुंचकर कैंप का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें