फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dabri Murder: साथ में जिम जाने वाली बिल्डर की बीवी का लड़के ने क्यों किया कत्ल? मोबाइल उगलेगा हर राज

Fri, 28 Jul 2023 05:59 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

बताया जा रहा है कि आशीष और रेनू एक दूसरे को कई सालों से जानते थे। दोनों कुछ सालों पहले एक जिम में मिले थे। हालांकि, अभी हत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि हत्या के मामले में सभी एंगल से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मृतका रेणू (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली के डाबड़ी इलाके में गुरुवार रात हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला की हत्या करने के बाद आरोपी ने अपने घर की छत पर जाकर खुदकुशी कर ली। हत्या के बाद पुलिस सीसीटीवी कैमरे और स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी की पहचान कर उसके घर पहुंची। पता चला कि आरोपी ने घर की छत पर खुद को गोली मार ली है। पुलिस उसे पास के अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

 

बताया जा रहा है कि महिला और आरोपी कुछ साल पहले एक साथ जिम जाते थे और दोनों के बीच दोस्ती थी। हालांकि, अभी हत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है।  पुलिस ने महिला और आरोपी के मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है। माना जा रहा है कि दोनों के फोन की जांच के बाद ही कत्ल की सही वजह साफ हो पाएगी। पुलिस दोनों के परिवार वालों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। मृतका की शिनाख्त 42 साल की रेणू गोयल के रूप में हुई है। वहीं, आरोपी की पहचान 23 साल के आशीष के रूप में हुई है।

रेणू अपने पति डीपी गोयल और दो बच्चों के साथ वैशाली इलाके में रहती थी। उसके पति का प्रॉपर्टी का कारोबार है। वहीं, रेणू गृहणी थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात 8.45 बजे पुलिस को डाबड़ी इलाके में महिला को गोली मारे जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि परिवार वाले उसे अस्पताल लेकर गए हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी आशीष (23 साल) की पहचान की। वह रेनू की हत्या कर फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस उस घर में पहुंची, जहां आरोपी अपने माता पिता के साथ रहता था। पुलिस जब वहां पहुंची, तो देखा कि आशीष ने भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उस हथियार को भी बरामद कर लिया, जिससे रेनू को गोली मारी गई और आशीष ने आत्महत्या की। 

 
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि आशीष और रेनू एक दूसरे को कई सालों से जानते थे। दोनों कुछ सालों पहले एक जिम में मिले थे। हालांकि, अभी हत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि हत्या के मामले में सभी एंगल से जांच की जा रही है। रेनू और आशीष के मोबाइल को जब्त कर लिया गया, इनकी जांच के आधार पर ही हत्या की वजह साफ हो पाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें