फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: घरों में मच्छरों की ब्रीडिंग मिलने पर लगेगा भारी जुर्माना, डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच सरकार का फैसला

Fri, 28 Jul 2023 04:41 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली सरकार ने घरों और कॉर्मर्शियल जगहों पर मच्छरों की ब्रीडिंग मिलने पर जुर्माना राशि बढ़ा दी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई थी।
विज्ञापन
डेंगू (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के किसी घर में यदि मच्छर का लार्वा पाया जाता है तो एक हजार रुपये का जुर्माना देना होगा। डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने चालान का शुल्क बढ़ा दिया है। अगर किसी के घर में मच्छर पनपते हुए पाए गए तो एक हजार रुपए का चालान किया जाएगा। वहीं किसी कमर्शियल स्थान पर मच्छर पाए जाते हैं तो उस पर 5 हजार रुपए का चालान किया जाएगा।

विज्ञापन

दरअसल, शुक्रवार को वेक्टर जनित बीमारियों (डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया) से बचाव व रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान डेंगू को लेकर हेल्पलाइन 1031 जारी करने के साथ ही कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली सरकार डेंगू से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस बैठक में स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज, एमसीडी की मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

जुलाई में बढ़ने लगे डेंगू के मामले
बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में बारिश अक्सर जुलाई के महीने में शुरू होती थी। लेकिन इस बार अप्रैल, मई और जून में भी बारिश हुई है। जुलाई में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है। इस वजह से मच्छर जनित बीमारियों का ट्रेंड ज्यादा दिख रहा है। अगस्त-सितंबर महीने में डेंगू, मलेरिया और चिगनगुनिया के मामले बढ़ने के ट्रेंड दिखाई देते थे, जो इस बार जुलाई महीने में देखने को मिल रहा है। इस समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को डेंगू सहित अन्य स्तर पर कार्य करने का टारगेट दिया है। साथ ही लोगों के बीच जारूकता अभियान चलाया जाए। लोगों को बताया जाए कि कैसे डेंगू की रोकथाम की जा सकती।

दिल्ली में डेंगू का टाइप टू
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में मच्छर जनित बीमारियों के चल रहे ट्रेंड की जिनोम सिक्वेंसिंग कराई है। इसमें पाया गया है कि 20 सैंपल में से 19 सैंपल टाइप टू डेंगू के हैं। टाइप टू डेंगू में खतरा ज्यादा रहता है। जांच से पता चला कि दिल्ली में डेंगू के दो नहीं एक स्टेन है। यह बीमारी बहुत ज्यादा गंभीर नहीं होती है। लेकिन सरकार पूरी तरह से सर्तक है।

ड्रेस नहीं तो घर के कपड़े पहनकर आए
डेंगू को देखते हुए निर्देश दिया गया है कि स्कूल में बच्चे पूरी आस्तीन की कमीज पहन कर आएंगे। बच्चे फूल टी-शर्ट और फूल पैंट पहनें। अगर लड़कियां स्कर्ट पहन रही हैं, तो उसके नीचे स्लैक्स पहनें। अगर स्कूल ड्रेस में स्लैक्स की अनुमति न हो तो भी स्कूल उसकी अनुमति दे। अगर किसी बच्चे के पास ड्रेस की फूल आस्तीन की कमीज नहीं है तो उसको घर की फूल आस्तीन की कमीज और ट्राउजर पहन कर आने की अनुमति दी जाए। हालांकि दिल्ली सरकार के आदेश का पालन नहीं हो रहा। इसे देखते हुए शिक्षा निदेशक को आदेश का सख्ती से पालन कराने को कहा है।

बच्चे करेंगे घरों की जांच
सभी स्कूली बच्चों को डेंगू पर होम वर्क दिया जाएगा। बच्चों को डेंगू की रिपोर्ट कार्ड दी जाएगी और कहा जाएगा कि बच्चे अपने घर में एक सप्ताह तक नियमित चेक करें कि कहीं पानी जमा तो नहीं हो रहा है। उस रिपोर्ट कार्ड को भर कर अगले सप्ताह स्कूल में जमा करेंगे। इसके बाद बच्चों द्वारा जमा की गई रिपोर्ट के आधार पर स्कूल के शिक्षक उसके घर जाकर जांच करेंगे। इसके बाद बच्चों को अगले सप्ताह फिर रिपोर्ट कार्ड दिया जाएगा और घर में जमा पानी चेक करने के लिए कहा जाएगा। यह रिपोर्ट कार्ड दिल्ली सरकार, एमसीडी और प्राइवेट स्कूलों के सभी बच्चों को देना अनिवार्य किया गया है।

अस्पतालों में बिस्तर होंगे आरक्षित
दिल्ली में डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी अस्पतालों में बिस्तर आरक्षित करने को कहा गया है। साथ ही अस्पतालों, डिस्पेंसरी, मोहल्ला क्लीनिक में डेंगू की दवाई उपलब्ध होनी चाहिए। सभी केमिस्ट और अस्पतालों को एडवाइजरी दी गई है कि बुखार में एस्प्रिन, डिस्प्रिन और इबोप्रोफेन जैसी दवाइयां न दी जाएं, क्योंकि इससे खून पतला होता है और इससे डेंगू और अधिक नुकसान पहुंचाता है।
विज्ञापन

कोविड की तरह रोज आएगी रिपोर्ट
स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया गया है कि वो प्रतिदिन डेंगू डेंगू पॉजिटिव पाए जाने वाले मरीजों की जानकारी मीडिया के जरिए लोगों तक पहुंचाए। ताकि लोग जागरूक हों और सावधानी बरतें। एमसीडी को यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि एक-एक घर में जाकर जांच करें कि वहां मच्छर पनप तो नहीं रहे हैं। अगर कहीं पर मच्छर पनप रहे हैं तो उसका चालान करें। दिल्ली सरकार ने 1031 हेल्प लाइन नंबर जारी किया था। इस हेल्पलाइन नंबर को बदल कर अब डेंगू/कोरोना कर दिया गया है। अगर किसी को बुखार है तो वो इस हेल्पलाइन पर फोन कर डॉक्टर से बात कर सकता है और अन्य जानकारियां ले सकता है। जल्द ही एक कंट्रोल रूम भी चालू हो जाएगा, जो 24 घंटे खुला रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें