फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Budget 2022: दिल्ली में बनेगा पहला पशु चिकित्सा महाविद्यालय, वित्तमंत्री ने विधानसभा में पेश किया प्रस्ताव

Sat, 26 Mar 2022 08:45 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

वित्तमंत्री मनीष सिसोदिया ने पहले सरकारी पशु चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना के लिए प्रस्ताव बजट भाषण में रखा है। अभी दिल्ली में पशुओं के लिए अस्तपताल व रेस्क्यू सेंटर की व्यवस्था है। 
विज्ञापन
बजट पेश करने पहुंचे मनीष सिसोदिया - फोटो : सिसोदिया के ट्विटर अकाउंट से
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में पशुचिकित्सा विज्ञान की दिशा में सरकार ने कदम बढ़ाया है। शनिवार को दिल्ली विधानसभा में वित्तमंत्री मनीष सिसोदिया ने पहले सरकारी पशु चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना के लिए प्रस्ताव बजट भाषण में रखा है। अभी दिल्ली में पशुओं के लिए अस्तपताल व रेस्क्यू सेंटर की व्यवस्था है। 

विज्ञापन


मनीष सिसोदिया ने कहा कि पशुचिकित्सा विज्ञान इस दौर की बड़ी आवश्यकता है, क्योंकि यह न केवल मवेशियों व पालतू पशुओं के स्वास्थ्य की रक्षा करता है बल्कि जूनोटिक रोगों की जांच और नियंत्रण से मानव स्वास्थ्य की भी रक्षा करता है। दिल्ली में बड़ी संख्या में पालतू पशु हैं, जिनकी स्वास्थ्य देखभाल की आवश्यकता है। 

वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में यह अनूठी पहल होगी। क्योंकि, अभी छात्रों को पढ़ने के लिए दूसरे राज्यों में स्थित महाविद्यालयों में जाना पड़ता है। इसमें बागपत व जयपुर स्थित पशुविज्ञान महाविद्यालय छात्रों की पसंद में शामिल रहता है। लेकिन, यदि दिल्ली में भी इस तरह की सुविधा मिल जाएगी तो संभव है कि अन्य राज्यों के छात्र दिल्ली में पढ़ने के लिए आ सकेंगे। साथ ही दिल्ली वासियों को भी इसका लाभ मिलेगा। 

 
विज्ञापन

अधिकारी ने कहा कि अभी इस प्रस्ताव को लेकर अधिक जानकारी नहीं है। हालांकि, पशु महाविद्यालय में दो वर्षीय डिप्लोमा कोर्स से लेकर यूजी व पीजी कोर्स शामिल होते हैं। यह सरकार पर निर्भर है कि महाविद्यालय को लेकर किस तरह से खाका तैयार होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें