नई दिल्ली के गांधी नगर में शराब के नशे में धुत एक शख्स ने डेढ़ साल की बच्ची को अगवा उससे दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी रामप्रीत (40) खून से लथपथ मासूम को उसकी मां की गोद में यह कहकर छोड़ गया कि उसे चोट लग गई है।
पास के अस्पताल ले जाने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई। हालत बिगड़ने पर बच्ची को एम्स रेफर कर दिया गया। वहीं भीड़ ने इलाके से आरोपी को पकड़कर पीटा और और पुलिस को सौंप दिया।
पॉक्सो और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस ने रामप्रीत को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, मासूम गांधी नगर के रघुबरपुरा में रहती है। इसके माता-पिता सिलाई की एक फैक्ट्री में काम करते हैं।