फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइवर ने चुरा लिए महिला के 300 से ज्यादा अंतर्वस्त्र

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में एक महिला ने अपने ड्राइवर के खिलाफ एक चौंकाने वाली शिकायत दर्ज की है। अपनी शिकायत में महिला ने कहा है कि उसका ड्राइवर पिछले एक साल  से उसके अंडरगारमेन्ट्स को इकट्ठा कर रहा था।
विज्ञापन


छह महीने पहले उसने ड्राइवर को अंडरगारमेन्ट्स से भरे हुए तीन बैग्स के साथ पकड़ा था। इन तीन बैग्स में 300 से ज्यादा अंडरगारमेन्ट्स मौजूद थे। ड्राइवर की इस हरकत को देख कर वो हैरान रह गई थी।

इसके बाद महिला ने उसे एक कड़े शब्दों में चेतावनी भी दी थी। एक बार फिर से वो शख्स  नए 30-35 अन्डरगारमेन्ट्स के साथ पकड़ा गया था। इस बार महिला का ड्राइवर ने विनम्रता को छोड़कर हिंसात्मक रूख अख्तियार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोबारा पकड़ा गया पकड़ लिया महिला का हाथ

दोबारा पकड़े जाने पर ड्राइवर ने महिला का हाथ पकड़ लिया और उसके साथ बदतमीजी करने की कोशिश की। और तो और ड्राइवर ने महिला के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया।

इस पूरे मामले की जानकारी मिलने और महिला के द्वारा शिकायत देने 12 अप्रैल को 354/509 का केस दर्ज कर लिया गया। महिला का ड्राइवर पिछले 14 सालों से उसके साथ काम कर रहा था।

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच के लिए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फिलहाल अभी इस बात की सही जानकारी नहीं मिल पाई है कि आखिर  वो ड्राइवर इस तरह की हरकत को क्यों अंजाम देता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें