स्कूटी में टक्कर लगने से शुरू हुआ विवाद
अस्पताल में पुलिस को निखिल का दोस्त मिला। जिसने पुलिस को बताया कि वह निखिल के साथ समसपुर गांव के ठेके पर शराब लेने आया था। इस दौरान एक स्कूटी वाले ने हल्की टक्कर मार दी। इस बात को लेकर उनका स्कूटी वाले से झगड़ा हो गया। कुछ देर बाद दोनों ठेके से शराब लेकर लौटे तो स्कूटी वाले ने एक और लड़के को बुला लिया।
घटना को अंजाम देकर आरोपी हुए फरार
दोनों ने निखिल पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना को अंजाम देकर दोनों फरार हो गए। निखिल को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। निखिल के परिवार में पिता मनोज शर्मा, मां सुनीता और छोटी बहन पायल है। छोटे भाई आशुतोष की 2016 में रुद्रप्रयाग में मौत हो गई थी। पुलिस ने हत्या और मारपीट का केस दर्ज कर जांच शुरू की।
दोनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। पुलिस को फुटेज में दोनों आरोपी टी-शर्ट पहने दिखे। पुलिस उनके भागने की दिशा में सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। जिस जगह पर पहुंचने के बाद आरोपी नहीं दिखे, वहां से पुलिस ने एक एक घर जाकर आरोपियों की तलाश की। इसके बाद पुलिस ने गणेश नगर स्थित एक मकान की दूसरी मंजिल से दोनों को गिरफ्तार कर लिया।