फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन से छेड़छाड़ के शक में युवक का गला रेता, पहचान छुपाने के लिए चेहरा पत्थरों से कुचला

Wed, 03 Oct 2018 09:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
boy murder
विज्ञापन

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में बहन से छेड़छाड़ के शक में आरोपी ने युवक की गला रेतकर हत्या कर दी थी। फिर उसका चेहरा कुचल दिया था। ताकि शव की पहचान न हो सके। मृतक की शिनाख्त फैसल (19) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है। मुख्य आरोपी बालिग है या नाबालिग पुलिस जांच कर रही है। दूसरे आरोपी की पहचान वासित (19) के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर भी विवाद था।

पुलिस के मुताबिक फैसल परिवार के साथ गली नंबर-19, न्यू मुस्तफाबाद में रहता था। परिवार में पिता जलालुद्दीन, मां नफीसा के अलावा बड़ी बहन व चार छोटे भाई हैं। फैसल जाफराबाद में एक जींस फैक्टरी में काम करता था। 25 सितंबर दोपहर के समय वह घर से निकला लेकिन वापस नहीं लौटा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने लगाए पुलिस पर लापरवाही के आरोप

खोजबीन के बाद परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने फैसल की गली के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो पता चला कि फैसल को पड़ोस के दो लड़के ई-रिक्शा में बिठाकर अपने साथ ले गए हैं। पुलिस ने वासिद को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि मुख्य आरोपी को शक था कि फैसल उसकी बहन से छेड़छाड़ करता है।

दोनों के बीच 1500 रुपये के लेनदेन का भी मामला था। सबक सिखाने की नियत से मुख्य आरोपी ने दूसरे के मोबाइल से कॉल कर फैसल को बुलाया। बातचीत करने की बात कर उसे सिग्नेचर ब्रिज के पास जंगलों में ले गया, जहां उसने फैसल का गला रेत दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

फैसल के पिता जलालुद्दीन ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि यदि पुलिस ने समय पर कार्रवाई की होती तो शायद उन्हें बेटे का शव मिल जाता। लेकिन अब सिर्फ शव के अवशेष ही बरामद हुए हैं। शव को जानवर खा गए हैं। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें