फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ तो था दोनों के दरमियां!: दिल्ली में जहरीला पदार्थ खाने से युवक और युवती की मौत, अब मोबाइल खोलेगा हर राज

Sat, 02 Dec 2023 09:07 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस को इनके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। इनकी मौत का एक-दूसरे से कोई संबंध है या नहीं इसकी पड़ताल की जा रही है। हालांकि एरिया में चर्चाएं हैं कि दोनों एक दूसरे को जानते थे और दोनों ने एक साथ जान दी। 
विज्ञापन
दिल्ली में युवक युवती ने खाया जहर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर स्थित घड़ौली गांव और न्यू अशोक नगर की सपेरा बस्ती में युवती व युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त किरण (22) और हेमराज (27) के रूप में हुई है। दोनों एक ही तरह का जहरीला पदार्थ खाकर अपने-अपने घर पहुंचे थे। परिजन इनको अस्पताल लेकर पहुंचे।

विज्ञापन

इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस को इनके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। इनकी मौत का एक-दूसरे से कोई संबंध है या नहीं इसकी पड़ताल की जा रही है। हालांकि एरिया में चर्चाएं हैं कि दोनों एक दूसरे को जानते थे और दोनों ने एक साथ जान दी। दोनों एक दूसरे से परिचित थे या नहीं और दोनों ने ऐसा कदम क्यो उठाया इसका पता लगाया जा रहा है।

पुलिस टेक्निकल सर्विलांस की मदद से इसकी पड़ताल कर रही है। दोनों की मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। हालांकि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी दोनों की मौत से कोई संबंध होने की बात से फिलहाल इनकार रहे हैं। मृतक हेमराज शादीशुदा था जबकि किरण अविवाहित थी। पुलिस इनके परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि किरण अपने परिवार के साथ घड़ौली गांव में रहती थी। इसके परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। वह लक्ष्मी नगर की एक कंपनी में नौकरी करती थी। शुक्रवार को अपने घर पहुंची तो उसकी तबीयत खराब थी। उसे उल्टियां हो रही थीं। परिवार उसे लेकर अस्पताल पहुंचे तो वहां उसकी मौत हो गई।

वहीं हेमराज परिवार के साथ न्यू अशोक नगर की सपेरा बस्ती में रहता था। इसके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। वह भी प्राइवेट नौकरी करता था। शुक्रवार को वह घर पहुंचा तो उसने भी कोई जहरीला पदार्थ खाया हुआ था। परिवार उसे भी लेकर अस्पताल पहुंचा। वहां उसकी भी मौत हो गई। दोनों ही मामलों की पुलिस को अस्पताल से सूचना मिली।
विज्ञापन

पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिवार के हवाले कर दिए हैं। इनके विसरा को सुरक्षित रखवा दिया गया है। विसरा परीक्षण से पता चलेगा कि दोनों की मौत किस जहरीला पदार्थ खाने से हुई। दोनों एक-दूसरे को जानते थे या नहीं इसकी भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस इनके परिवार से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें