फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच विमानों में बम की सूचना से मची अफरा-तफरी, कंट्रोल रूम में आई थी कॉल

Tue, 22 Mar 2016 10:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
जेट एयरवेज विमान
विज्ञापन
पांच विमानों में बम रखे जाने की सूचना से मंगलवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई। इनमें चार विमान ऐसे थे, जो बम की सूचना मिलने के पूर्व ही उड़ान भर चुके थे।
विज्ञापन


इनमें से एक दिल्ली से चेन्नई के लिए उड़ान भर चुके विमान को नागपुर के लिए डायवर्ट कर दिया गया और वहीं उसकी गहन जांच की गई। आईजीआई से चेन्नई के लिए उड़ान भरने वाले एक अन्य विमान से आनन-फानन में यात्रियों को उतारा गया और विमान को आइसोलेशन-बे ले जाया गया।

बम थ्रेट कमेटी बैठी और एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई। विमान की गहन जांच देर शाम तक चलती रही। वहीं, तीनों अन्य विमान गंतव्य तक सुरक्षित लैंड किए गए। बम थ्रेट कॉल चंडीगढ़ जेट एयरवेज के कंट्रोल रूम में दोपहर 3:40 बजे के करीब आया। फौरन इसकी सूचना दिल्ली एयरपोर्ट की सुरक्षा में जुटी एजेंसी को दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन

चंडीगढ़ जेट एयरवेज के कंट्रोल रूम में आई थी कॉल

विमान में बम की सूचना
इस बीच दिल्ली-देहरादून विमान संख्या 9डब्ल्यू306 दोपहर 3:21 बजे उड़ान भर चुका था। इसी तरह दिल्ली-चंडीगढ़ विमान संख्या 9डब्ल्यू2657 दोपहर 3:32 बजे उड़ान भर चुका था।

वहीं, 1:53 बजे दिल्ली-गोरखपुर विमान संख्या 9डब्ल्यू2647 भी उड़ान भर चुका था।बताया जाता है कि ये तीनों विमान अपने गंतव्य तक सुरक्षित लैंड किए गए। उधर, विमान संख्या एस2-829 जो दिल्ली से चेन्नई के लिए दोपहर 3:26 बजे उड़ान भरा चुका था।

उसे नागपुर के लिए डाइवर्ट कर दिया गया, जहां उसकी गहन जांच की गई। चेन्नई जाने वाला एक अन्य विमान संख्या 9डब्ल्यू832 जो बम थ्रेट मिलने के बाद उड़ान नहीं भर सका था, उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर ही रोक कर उसकी गहन जांच की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें