64 करोड़ रुपये के बोफोर्स भुगतान मामले की पैरवी कर रहे वकील को जान से मारने की धमकी मिली है। वकील अजय अग्रवाल ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि गुमनाम पत्र भेजकर उन्हें धमकी दी गई है।
विज्ञापन
दावा किया है कि 31 दिसंबर को धमकी भरा पत्र मिला, जो साधारण डाक से भेजा गया है। उस पर भेजने वाले का पता नहीं है। वकील ने कहा है कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। अग्रवाल ने 25 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर दिल्ली उच्च न्यायालय के 2005 के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर जल्दी सुनवाई की मांग की थी, जिसमें हिंदुजा बंधुओं समेत सभी आरोपों को खारिज कर दिया गया था।