फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CNG Pump Blast: ट्रक में सीएनजी भरते समय पंप में हुआ धमाका, एक सिलेंडर मौके पर फटा दूसरा खेतों में जा गिरा

Wed, 02 Oct 2024 05:43 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

बाबा हरिदास नगर के मित्राऊं गांव के पास हादसा हुआ। पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबा हरिदास नगर के मित्राऊं गांव में बुधवार सुबह सीएनजी गैस भरवाने के दौरान एक ट्रक के सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि सीएनजी पंप स्टेशन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक युवक को मामूली चोट लगी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के बाद लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस धमाके के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 7.32 बजे पुलिस को मित्राऊं गांव के पास ढांसा रोड पर स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक के सिलेंडर में विस्फोट होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस शौकीन सीएनजी पंप पर पहुंची। पुलिस ने वहां पर एक ट्रक के साथ साथ सीएनजी पंप स्टेशन को क्षतिग्रस्त हालत में पाया। दो तीन सिलेंडर क्षतिग्रस्त हालत में वहां बिखरे पड़े थे। पूछताछ में पता चला कि 10 पहियों वाले ट्रक के निचले बाएं हिस्से में लगा एक सीएनजी सिलेंडर में सीएनजी भरते समय विस्फोट हो गया।
विज्ञापन

धमाके के चपेट में आने से संजय नाम के युवक को मामूली चोट लगी, जिसे लोग निजी डॉक्टर के पास ले गए हैं। संजय को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस अधिकारी ने जांच करने के बाद बताया कि धमाका में एक सिलेंडर के दो टुकड़े हो गए, वहीं तीन अन्य सीएनजी सिलेंडर भी टूट गए। इसके अलावा सीएनजी पंप मशीन और सीएनजी स्टेशन का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने वहां से कई साक्ष्य हासिल किए। उसके बाद पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस घटना के समय मौजूद ट्रक चालक, पंप कर्मचारी सहित अन्य लोगों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें