फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: केजरीवाल सरकार के खिलाफ भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन, सीएम के इस्तीफे की मांग करते हुए जमकर की नारेबाजी

Sat, 04 Feb 2023 01:32 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

भाजपा ने एक बार फिर से केजरीवाल सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कथित शराब घोटाले को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आप कार्यालय के बाहर सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन किया। सीएम के इस्तीफे की मांग करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शराब घोटाले से जुड़ी ईडी चार्जशीट में नाम आने के बाद भाजपा ने अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे को लेकर आप कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जमकर नारेबाजी की। 

विज्ञापन



इस दौरान प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल में नैतिकता हो तो मदन लाल खुराना द्वारा 1995 मे आरोप लगने पर दिखाई नैतिकता का अनुसरण करते हुए ईडी चार्जशीट में नाम आने पर इस्तीफा दें।

वहीं, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह विधूड़ी ने कहा कि भाजपा शुरू से कहती रही है कि शराब घोटाले को मुख्यमंत्री केजरीवाल का संरक्षण प्राप्त है और अब तो ईडी चार्जशीट ने हमारे आरोप की पुष्टी भी कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें