फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हम गरीबों और केजरीवाल अमीरों के साथ कनॉट प्लेस में मनाएंगे दिवालीः भाजपा नेता

Fri, 25 Oct 2019 09:37 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विजय गोयल - फोटो : SELF
विज्ञापन

दिल्ली प्रदेश भाजपा ने अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने के मामले में दिल्ली सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी का आरोप है कि बीते पांच सालों में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने कॉलोनियों को नियमित करने के मामले में कुछ भी नहीं किया। 

विज्ञापन


वहीं, अभी भी आप सरकार इसके लिए दो साल का वक्त मांग रही है। कॉलोनियों के पक्का होने पर अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत उनकी पूरी पार्टी अपनी पीठ थपथपा रही है।

भाजपा सांसद विजय गोयल ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले 40 लाख लोगों के साथ दिवाली मनाएंगे। जबकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अमीरों के साथ कनॉट प्लेस में दिवाली मनाएंगे। 
विज्ञापन


गोयल ने आरोप लगाया कि 15 साल तक कांग्रेस और पांच साल से आप ने 40 लाख की आबादी के साथ धोखा किया है। दिल्ली सरकार अभी भी नियमित करने को तैयार नहीं थी। सीमांकन के लिए वह 2021 तक का समय मांग रही थी। 

गोयल के मुताबिक, एमसीडी और लोकसभा चुनाव की हार का बदला अरविंद केजरीवाल अनधिकृत कॉलोनियों के लोगों से लेना चाहते थे। लेकिन केंद्र सरकार इस तरह की नाइंसाफी नहीं देख सकती थी। तभी केंद्र ने अपनी तरफ से पहले करके एक बार में 1797 कालोनियों को नियमित करने का फैसला ले लिया है। 

आम दिल्लीवासी अब 20 हजार के सर्कल रेट वाले 100 गज के प्लॉट की सरकारी जमीन पर 10 हजार रुपये और निजी जमीन पर मात्र 5 हजार रुपये का शुल्क अदा कर मालिकाना हक ले सकते हैं। वहीं, अगर किसी के पास रकम नहीं है तो केंद्र सरकार तीन किस्तों में इसे जमा करने की सुविधा देने के साथ बैंक से लोन भी दिलवाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें