भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सफाई अभियान को बहिष्कार करने का आरोप मढ़ा है। कहा है कि उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना समेत भाजपा के सांसद, विधायक व कार्यकर्ताओं ने हाथ में झाड़ू लेकर सफाई अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था, लेकिन मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में शिरकत करने तक नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री दिल्ली को लंदन-पेरिस बनाने की बात तो करते है, लेकिन जब सफाई की बात आती है तो वह नजर नहीं आते। दिल्ली को प्रदूषण मुक्त और साफ रखने में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है। वो कभी नहीं चाहते हैं कि यमुना साफ हो, दिल्ली प्रदूषण मुक्त हो और कूड़े का पहाड़ खत्म हो। वह सिर्फ एक ट्वीट कर सफाई अभियान में भाग लेने की अपील करते हैं।