फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Liquor Case: दिल्ली आबकारी नीति मामले पर भाजपा ने एक और स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो किया जारी, लगाए ये आरोप

Thu, 15 Sep 2022 05:14 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

जारी वीडियो के साथ ही भाजपा ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार पर नए तरह के आरोप लगाकर घेरा है। इससे पहले भी भाजपा ने इसी तरह का एक वीडियो जारी कर आप सरकार पर कई आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
भाजपा द्वारा जारी वीडियो - फोटो : वीडियो ग्रैब Twitter/@ManojTiwariMP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में आबकारी नीति को लेकर मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब भाजपा ने मामले में एक और स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो जारी किया है। इसके साथ ही दिल्ली की आप सरकार पर नए तरह के आरोप लगाकर पार्टी को घेरा है। इससे पहले भी भाजपा ने इसी तरह का एक वीडियो जारी कर आप सरकार पर कई आरोप लगाए थे। अब भाजापा सांसद मनोज तिवारी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर नया वीडियो साझा करते हुए लिखा है कि 'जेल जाने की करो तैयारी आप है बहुत भ्रष्टाचारी..दूध का दूध शराब का शराब हो रहा है। स्टिंग में मनीष और अरविंद की बेस्ट शराब नीति का हाल देखिए'। वहीं उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि अगर स्टिंग में सच्चाई है तो मुझे चार दिन के अंदर गिरफ्तार करें। 

विज्ञापन

इससे पहले जारी वीडियो में भाजपा ने दावा किया गया था कि उस व्यक्ति का स्टिंग सामने आया, जिसने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पैसै दिए। आरोप लगाए थे कि मनीष सिसोदिया ने शराब नीति से काफी पैसा कमाया। भाजपा ने कहा था कि हमने केजरीवाल से पांच सवाल पूछे, लेकिन जवाब एक का भी नहीं मिला। हमने केजरीवाल से पूछा कि नई शराब नीति में क्या खराबी थी? पुरानी शराब नीति क्यों बदली? पहले का स्टिंग से जुड़ा वीडियो भाजापा सांसद मनोज तिवारी ने ट्विटर पर पोस्ट किया था।

 

भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा है कि आम आदमी पार्टी का जो घोटाले का स्टिंग सामने आया है। उसमें घोटाले के आरोपी नंबर-9 अमित अरोड़ा ने पूरी पोल खोल दी है। किस-किस से कितना पैसा लिया गया, किस प्रकार से घोटाले हुए, सारी चीजें उजागर हो गई हैं। आरोप लगाया है कि पूरी की पूरी पॉलिसी घोटाले के लिए ही तैयार की गई। अमित अरोड़ा बता रहा है कि कमीशन सरकार ने तय किया। यही नहीं, शराब घोटाले के पैसे को गोवा और पंजाब के चुनावों में उपयोग किया गया। जिस तरह से स्टिंग में बातें कही गई हैं उससे स्पष्ट है कि केजरीवाल सरकार की एक ही नीति है।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया बोले- स्टिंग में सच्चाई है तो मुझे करें गिरफ्तार
भाजपा द्वारा स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो जारी होने के बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि यह उनके खिलाफ साजिश है। भाजपा ने उनके यहां सीबीआई की रेड डलवाई वहां कुछ नहीं मिला, फिर लॉकरों की जांच कराई। वहां भी कुछ नहीं मिला, इस पर फिर ईडी की जांच कराई, वहां भी उन्हें कुछ नहीं तो अब स्टिंग लेकर आए हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा का जो कथित स्टिंग है उसे तत्काल सीबीआई को दिया जाए। स्टिंग की जांच करके अगर उसमें सच्चाई मिलती है तो चार दिन के अंदर-अंदर मुझे गिरफ्तार किया जाए। अगर ऐसा नहीं होता है तो जनता समझ ले कि यह भाजपा की साजिश है। वहीं उन्होंने दिल्ली के कचरा प्रबंधन को लेकर सवाल उठाए। कहा कि दिल्ली में पहले से तीन कूड़े के पहाड़ हैं, लेकिन ऐसे 16 पहाड़ और खड़े करने की साजिश रची जा रही है।
विज्ञापन

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया की प्रशंसा की है। उन्होंने ट्वीट किया, ''वाह मनीष! ऐसी चुनौती केवल सच्चा और साहसी व्यक्ति ही दे सकता है। मुझे विश्वास है भाजपा आपकी चुनौती जरूर कबूल करेगी। पूरे देश को आपके काम और आपकी ईमानदारी पर गर्व है। वो आपके स्कूलों के काम से घबराए हुए हैं। उसे रोकना चाहते हैं। आप अपना काम करते रहो।''
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें