फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MLA को खरीदने की कोशिश में BJP, सामने आया वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक राजेश गर्ग में एक बार फिर भाजपा पर खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया है। रोहिणी से विधायक गर्ग का दावा है कि उनके पास भाजपा के तीन नेताओं ने कई बार उनसे बात की और घर पर मुलाकात करने भी आए।
विज्ञापन


इसी दौरान राजेश गर्ग ने भाजपा के प्रतिनिधि की खरीद-फरोख्त की बातचीत की वीडियो रिकॉर्डिंग करा ली। जिसे बुधवार शाम हुई आप विधायकों की मीटिंग में पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की सलाह पर सार्वजनिक कर दिया।

राजेश गर्ग ने यह वीडियो एक हिन्दी न्यूज चैनल के जरिए सार्वजनिक किया। वीडियो में राजेश गर्ग से एक बुजुर्ग बात बार-बार कुछ कह रहे हैं, जिसे राजेश नकार रहे हैं। राजेश के अनुसार वह भाजपा प्रतिनिधि थे, उन्होंने कई बार गृह मंत्री राजनाथ सिंह का जिक्र किया। बुजुर्ग का नाम स्वामी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

तीन भाजपाइयों ‌ने किया संपर्क

राजेश गर्ग के मुताबिक, भाजपा दिल्ली में सरकार बनाने के लिए जोड़-तोड़ की कोशिश कर रही है। उनके अलावा दूसरे कई आप विधायकों से संपर्क कर भाजपा प्रलोभन दे रही है। राजेश गर्ग ने बताया कि भाजपा की तरफ से उनसे तीन लोगों ने संपर्क किया है।

उनका नाम मनोज खंडेलवाल, विपिन जैन व स्वामी उर्फ गुरुजी है। मनोज ने खुद को एमडीएच मसालों का कारोबारी बताया है और विपिन ने अपने को बिल्डर। जबकि स्वामी अपने को भाजपा अध्यक्ष व केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह का गुरु बता रहा है।

राजेश का आरोप है कि बातचीत में तीनों कह रहे थे कि आप अब खत्म होने के कगार पर है। पार्टी का कोई भविष्य नहीं है। ऐसे में आप के अनुभवी नेताओं को भाजपा का साथ देना चाहिए। इसमें फायदा ही फायदा है।

अभी और बड़े खुलासे भी हो सकते हैं!

राजेश गर्ग की मानें तो भाजपा की सलाह है कि उसके पास 29 विधायक हैं। सरकार बनाने पर अगर आप के पांच विधायक  गैर हाजिर हो जाएं या फिर विधायकी छोड़ दें तो सदन में भाजपा सरकार बनाने में कामयाब रहेगी।

इसके बाद आप के जो विधायक भाजपा के साथ होंगे, उन्हें चुनावों में भाजपा टिकट देगी। राजेश गर्ग का दावा है कि उनके पास तीनों नेताओं के साथ बातचीत की मोबाइल रिकार्डिंग है।

साथ ही उनके आवास पर लगे सीसीटीवी फुटेज में तीनों की आवाजाही कैद है। हालांकि उन्होंने इसमें से अभी एक ही वीडियो सार्वजनिक की है।
विज्ञापन

केजरीवाल ने दी भाजपा को चेतावनी

विधायकों के टूटने की आशंका के बीच बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) की बैठक बुलाई गई। इसमें आप के सभी विधायकों, विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों के साथ विधानसभा संयोजक व पर्यवेक्षक शामिल रहे।

वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास व गोपाल राय की मौजूदगी में इसकी अध्यक्षता संयोजक अरविंद केजरीवाल ने की। कांस्टीट्यूशन क्लब में बैठक के बाद केजरीवाल ने बताया कि सरकार बनाने के लिए भाजपा को खरीद-फरोख्त की कोशिश नहीं करनी चाहिए।

इसकी जगह विधानसभा भंग कर चुनाव कराना जरूरी है। साथ ही आप की सरकार की तरह भाजपा को महंगाई रोकने के लिए कारगर कदम उठाने चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें