फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मानसिक रोगी हैं केजरीवाल, मेंटल चेकअप कराएं'

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा पर 20 करोड़ रुपए में 'आप' विधायकों को खरीदने का आरोप लगाकर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल घिरते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


केजरीवाल के इन आरोपों पर बीजेपी नेताओं ने सख्त रुख अपनाया है। पार्टी के दिग्गज नेताओं और सांसदों ने भी अब दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

दक्षिणी दिल्ली से भाजपा के सांसद रमेश बिधूड़ी ने केजरीवाल के बयान पर करार जवाब देते हुए उन्हें मानसिक रोगी बताया।

'केजरीवाल का मानसिक संतुलन ठीक नहीं'

भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा कि केजरीवाल का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है, उन्हें अपना मेटल चेकअप कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि केजरीवाल बहुत ही निराश और मा‌नसिक रूप से कमजोर हो चुके हैं।

वहीं, पार्टी के दिग्गज नेता शहनवाज हुसैन ने कहा कि यदि दिल्ली में चुनाव होते हैं तो केजरीवाल का भी वही हाल होगा जो कांग्रेस का हुआ है और 'आप' सीटों के मामले में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि केजरीवाल को अपने विधायकों पर भरोसा नहीं है इसीलिए वह ऐसा बयान दे रहे हैं।
विज्ञापन

'लोकतंत्र पर धब्बा है बीजेपी का काम'

दरअसल मंगलवार शाम को आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया और मोबाइल पर संदेश जारी करते हुए भाजपा पर आप विधायकों को खरीदने का आरोप लगाया था। केजरीवाल ने कहा था कि बीजेपी सरकार बनाने के लिए गलत रास्ता अपना रही है और उनके विधायकों को 20 करोड़ का लालच दे रही है।

आप के दिल्ली प्रभारी आशुतोष ने कहा कि बीजेपी का ये कारनामा लोकतंत्र के लिए काला धब्बा है।

वहीं, आम आदमी पार्टी की ओर से आरोप लगाए जाने के बाद दिल्ली भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि आरोपों को साबित करने के‌ लिए केजरीवाल सबूत दें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें