फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC: भाषाई भेदभाव की जांच के लिए कमेटी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदी माध्यम से सिविल सेवा परीक्षा कर सीसैट प्रारूप को वापस लिए जाने की मांग में खड़े यूपीएससी के उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने सिविल सेवा परीक्षाओं में भाषा के आधार पर भेदभाव किए जाने के आरोपों की जांच करने के लिए एक कमेटी गठित कर दी है।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार यूपीएससी परीक्षार्थियों के साथ अन्याय नहीं होने देगी। जितेंद्र सिंह ने कहा कि इस विषय पर विचार करने के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई गई है, जो जल्द ही अपनी रिपोर्ट पेश करेगी उसके बाद ही फैसला हो सकेगा।
विज्ञापन

स्थ‌ग‌ित होगी प्रारंभ‌िरक परीक्षा!

केंद्र सरकार ने मंगलवार को ही संघ लोक सेवा आयोग की 24 अगस्त, 2014 को आयोजित होने वाली सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा को यूपीएससी स्थगित करने की मांग की थी।

पिछले काफी समय से सिविल सेवा परीक्षा के उम्मीदवार सिविल सेवा योग्यता परीक्षा (सी-सैट) को रद्द करने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।

अब सरकार ने जांच कमेटी की रिपोर्ट आ जाने तक संघ लोक सेवा आयोग से प्रारंभिक परीक्षा पर रोक लगाने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें