फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAPvsBJP: रमेश बिधूड़ी ने आप विधायकों पर लगाया सरकारी संपत्ति कब्जाने का आरोप, बोले- केजरीवाल अपने विधायकों की संपत्ति का ब्यौरा करें ऑनलाइन

Tue, 24 May 2022 01:43 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तुगलकाबाद क्षेत्र के विधायक सहीराम पहलवान ने डीडीए पार्क पर कब्जा कर अपना कार्यालय बनाया है। इस मामले में डीडीए ने उन पर केस भी किया है। संगम विहार से विधायक दिनेश मोहनिया ने संगम विहार में अवैध निर्माण कर पांच मंजिला घर बनाया है। इस अवैध कब्जे पर एमसीडी ने तोड़फोड़ का नोटिस भी दिया है। 
विज्ञापन
भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने आम आदमी पार्टी के विधायकों पर सरकारी संपत्ति कब्जा करने का आरोप मढ़ा है। कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अपने विधायकों की संपत्ति का ब्यौरा ऑनलाइन करें। क्यों सत्ता में आने के बाद वह बराबर कहते रहे है कि मेरी पार्टी इमानदारों की पार्टी है। 

विज्ञापन


बिधूड़ी ने मीडिया से बातचीत में आम आदमी पार्टी के विधायकों के भ्रष्टाचार का पोल खोला। कहा कि तुगलकाबाद क्षेत्र के विधायक सहीराम पहलवान ने डीडीए पार्क पर कब्जा कर अपना कार्यालय बनाया है। इस मामले में डीडीए ने उन पर केस भी किया है। संगम विहार से विधायक दिनेश मोहनिया ने संगम विहार में अवैध निर्माण कर पांच मंजिला घर बनाया है। इस अवैध कब्जे पर एमसीडी ने तोड़फोड़ का नोटिस भी दिया है। इसी तरह देवली के विधायक प्रकाश जारवाल और अम्बेडकर नगर के अजय दत्त ने बरात घर, सामुदायिक केन्द्र में कार्यालय बनाया है जिससे स्थानीय लोगों को अपने कार्यक्रम आदि कार्यों में असुविधा होती है। यह लोगों की सहूलियत के लिए बनाए गए लेकिन यहां अवैध तरीके से आम आदमी पार्टी के लिए कार्यालय चलाया जा रहा है। बिधूड़ी ने तथ्यों के आधार पर आम आदमी पार्टी के विधायकों के भ्रष्टाचार व उनके द्वारा किए गए अवैध कब्जे और निर्माण की जानकारी दी।

बिधूड़ी ने बताया कि आम आदमी पार्टी के विधायकों पर डिफेमेशन नोटिस भी दिया है। बिधूड़ी ने बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पहले भी इसी प्रकार से 2014 में कुछ नेताओं की ऐसी ही फेक लिस्ट निकालकर लोगों को गुमराह किया। लोगों को यह दिखाने की कोशिश की कि दुनिया में वे ही ईमानदार हैं बाकि सब लोग बेईमान हैं। जब यह पता चल गया है कि सत्ता उनसे छिन रही है तो परेशान हो गए है। यह कह रहे हैं कि मेरे 64 की 64 विधायक ईमानदार हैं। विधायकों की संपत्ति और अपनी आम आदमी पार्टी का ब्यौरा ऑनलाइन क्यों नहीं डाल रहे है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें