फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Delhi: 40 दिन बाद दिल्ली में सबसे कम मिले कोरोना मरीज, 300 के नीचे आया आंकड़ा, बीते एक दिन में 268 लोग संक्रमित

Tue, 24 May 2022 01:20 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट आने के चलते अब कोविड हेल्पलाइन पर आने वाली फोन कॉल भी कम हुई हैं। अगर पिछले एक दिन की स्थिति देखें तो 180 कॉल दिन भर में दर्ज किए गए।
विज्ञापन
बच्चे की कोरोना जांच करती स्वास्थ्य कर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में 40 दिन बाद सबसे कम कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। बीते एक दिन में दैनिक संक्रमित रोगियों की संख्या 300 से कम मिली है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बीते एक दिन में 268 लोग संक्रमित मिले हैं। इससे पहले 13 अप्रैल को 300 से कम लोग संक्रमित मिले थे। उस दौरान 299 लोग संक्रमित मिले। विभाग के अनुसार पिछले एक दिन में संक्रमण से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। इस दौरान 421 मरीजों को छुट्टी दी गई। इनके अलावा कोरोना जांच की बात करें तो पिछले एक दिन में 9976 नमूनों की जांच में 2.69 फीसदी संक्रमित पाए गए। 

विज्ञापन


इसी के साथ ही राजधानी में कुल संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़कर 19,03,822 हुई जिनमें 18,75,802 मरीज अब तक ठीक हुए लेकिन 26201 मरीजों की अब तक मौत हुई है। बहरहाल दिल्ली में कोरोना के 1819 सक्रिय मामले हैं जिनमें 1447 मरीजों का उनके घरों में इलाज चल रहा है। जबकि अस्पतालों में 122 मरीज भर्ती हैं। 

विभाग ने यह भी जानकारी दी है कि चार कोरोना मरीजों की हालत गंभीर होने की वजह से इन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। जबकि आईसीयू में 41 मरीज उपचाराधीन हैं। इनके अलावा राजधानी में अभी भी 638 क्षेत्र कंटेनमेंट जोन में शामिल हैं जहां कोरोना संक्रमण के प्रसार को देखते हुए प्रतिबंध लगाए गए हैं। इनमें से अधिकतर गलियां या फिर घर शामिल हैं। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट आने के चलते अब कोविड हेल्पलाइन पर आने वाली फोन कॉल भी कम हुई हैं। अगर पिछले एक दिन की स्थिति देखें तो 180 कॉल दिन भर में दर्ज किए गए। जबकि दो सप्ताह पहले तक एक दिन में 500 से भी ज्यादा फोन कॉल यहां आ रही थीं। इसी तरह एंबुलेंस को लेकर पिछले एक दिन में 1193 फोन कॉल दर्ज की गईं। 

अब तक 10 लाख ने ली एहतियाती खुराक
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए दिल्ली में अब तक 10 लाख लोग एहतियाती खुराक हासिल कर चुके हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार 10 में से करीब चार लाख स्वास्थ्यकर्मी, फ्रंटलाइन वर्कर और सरकारी कर्मचारी शामिल हैं। इन्होंने दूसरी खुराक के नौ माह पूरे होने के बाद कोरोना रोधी टीका की एहतियाती खुराक हासिल की है। दिल्ली में अब तक 3.40 करोड़ से अधिक टीकाकरण हुआ है। 1.80 करोड़ लोग पहली और 1.50 करोड़ लोग दूसरी खुराक ले चुके हैं। विभाग के अनुसार अभी भी 30 लाख लोगों का दूसरी खुराक लेना बाकी है। इसे लेकर जिला टीमों के समीक्षा चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें